कोरबा
जिले में पति ने अपनी पत्नी को खाना बनाने से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला लेमरू थानांतर्गत ग्राम डीड़ासराई का है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति सुनाराम मांझी और पत्नी सनमती बाई दोनों ने शराब पी रखी थी. जब सुनाराम ने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया. इससे आरोपी पति आक्रोशित हो गया और उसने पास में रखे टंगिया से सनमती बाई को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया. बेरहम पति ने मारपीट के बाद पत्नी को बस चूल्हे के पास चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया.
आरोपी सुनाराम के तीन बच्चे हैं, जो अपने दादा के घर में सोने के लिए जाते हैं. घटना की जानकारी पर सुबह बच्चे अपनी मौसी और दादा के साथ घर पहुंचे. तो वहां पाया की सनमती बाई की मौत हो चुकी थी. मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया.

More Stories
धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी
खाद वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, 66 अधिकारी-कर्मचारियों को थमाए नोटिस