राउरकेला (ओडिशा)
हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में मंगलवार को यहां निर्धारित समय के अंत तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूट-आउट में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 5-4 से हराकर बोनस अंक हासिल किया। हैदराबाद तूफान्स ने अमनदीप लाकड़ा (11वें मिनट) और गोंजालो पेइलाट (13वें मिनट) की मदद से शुरुआती क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त ले ली, लेकिन दिल्ली एसजी पाइपर्स ने दिलराज सिंह (21वें) और गैरेथ फर्लांग (50वें) के गोल की मदद से मैच बराबरी पर ला दिया। मैच के आखिरी 10 मिनट में दोनों टीमें बढ़त लेने में नाकाम रही जिसके बाद शूटआउट में हैदराबाद की टीम ने दिल्ली को पछाड़ दिया।

More Stories
एम्बाप्पे का महाशो, मेसी की बराबरी कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे
IND vs ENG 1st T20I: आज भारत-इंग्लैंड की टक्कर, मैच से पहले आई बुरी खबर, बारिश बिगाड़ सकती है खेल
रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड सीरीज बड़ा मौका, गावस्कर बोले वर्ल्ड कप के लिए अहम परीक्षा