रायपुर
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी में महिला के अपमान को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उनकी राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता ही सुरक्षित नहीं है ताे क्या कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित रह पाएंगी? कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी.
साव ने कहा कि जो महिलाओं को अपने घर में सम्मान नहीं दे पा रहे, जिस पार्टी की महिलाओं की सिसकियां उनके कार्यालयों में गूंजती हो, उस पार्टी से महिला सुरक्षा की अपेक्षा बेमानी है.
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा, कांग्रेस नारी सम्मान और नारी न्याय की बात करती है. वहीं जिस तरह से राधिका खेड़ा का कांग्रेस भवन के अंदर रोते हुए वीडियो सामने आया है. उन्हें उस परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, ये बताता है कि कांग्रेस में महिलाओं का क्या सम्मान है. कांग्रेस देश की आधी आबादी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है. पुरुषवादी मानसिकता अभी तक हावी है. कांग्रेस महिला विरोधी है, ये स्पष्ट हो गया है.

More Stories
यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 6 दिन में वर्ल्डवाइड 304 करोड़ पार
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर छाए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, पोस्ट में दिया खास संदेश
‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द