कटनी।
हरितालिका तीज की रात को दो भाइयों के बीच आपसी मनमुटाव के कारण हुए विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को इस कदर पीटा कि उसकी जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबलपुर के अस्पताल में आज छोटे भाई की मौत हो जाने के कारण समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई है। घटना की जानकारी लगते ही बस स्टैंड पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रचना नगर निवासी चंद्रभान सिंह खेती-बाड़ी के काम से गांव गए हुए थे। रचना नगर स्थित मकान में उनके दोनों बेटे अभिलाष सिंह और मोहित सिंह मौजूद थे। बताया जाता है कि 6 सितंबर हरितालिका तीज की रात में शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए। मारपीट की इस घटना में 32 वर्षीय छोटे भाई अभिलाष को गंभीर चोटे आई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया था। बताया जाता है की जबलपुर में इलाज के दौरान आज अभिलाष मौत हो गई। घटना की जानकारी लगाते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

More Stories
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 10 दिन में करें चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें किराया
Amrit Bharat Station Scheme: 20 करोड़ से चमका शिवपुरी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस
श्रावण में महाकाल नगरी हुई शिवमय, 8 दिन में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन