रायपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों के कैंप को टारगेट बनाया है। बीजापुर -सुकमा की सीमा पर बने पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। इस मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने और 14 जवानों के घायल होने की खबरें सामने आ रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जगदलपुर रिफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा सकता है।
बतादें कि बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा से सटे टेकुलगुडम गांव में पुलिस कैंप बनाया गया है। इस इलाके का यह नया कैंप है यहा बड़ी संख्या में जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। जिसमें कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी बल के जवान इलाके की सर्चिंग पर थे। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए और 14 घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए चॉपर से जगदलपुर रिफर किया गया है।

More Stories
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा
रायपुर : समाधान शिविर कुटरु में उमड़ा जनसैलाब- तपती धूप में भी दिखा शासकीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों का भारी उत्साह
रायपुर : सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव