महासमुंद
छत्त्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी एक ओर अपने नेताओं को मनाने में लगी हुई है वहीं दूसरी ओर कई नेताआ पार्टी को छोड़कर जा रहे है। इसी कड़ी में महासमुंद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह बादल मक्कड़, पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़ व जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रवि सिंह ठाकुर ने कांग्रेस व पद से इस्तीफा दे दिया है।
माना जा रहा है कि जल्द ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित तीन नेताओं का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना