भोपाल
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली के राजपथ की तर्ज पर भोपाल के अटल पथ पर कराने की तैयारी है लेकिन समारोह में हर्ष फायर को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। वर्षों से यह समारोह लाल परेड मैदान के मोती लाल नेहरू स्टेडियम पर होता आ रहा है।
इस बार राज्य शासन योजना बना रही है कि समारोह में होने वाली पुलिस परेड को दिल्ली के राजपथ की तर्ज पर भोपाल की स्मार्ट सिटी रोड (अटल पथ) पर आयोजित की जाए। इसे लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में शुक्रवार को हुई। लेकिन इस पथ पर पुलिस परेड आयोजित करने में हर्ष फायर किया जाए या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में परेड के बाद हर्ष फायर किए जाते हैं, मोती लाल नेहरू स्टेडियम से कई मीटर तक आबादी नहीं हैं यहां पर मैदान हैं। जबकि अटल पथ के आसपास रहवासी बस्ती है। इसलिए इस पर विचार किया जा रहा है कि इसे कैसे किए जाए।
सूत्रों की मानी जाए तो अब तक जो योजना बनी है उसके अनुसार अटल पथ पर एक तरफ पुलिस परेड आयोजित होगी, जबकि दूसरी तरफ जनता इस परेड को देखने के लिए बैठेगी। जिसमें गणमान्य नागरिक और अफसरों के साथ ही समाज के प्रतिष्ठित लोग और पुलिस परिवार के लोग शामिल रहेंगे। अटल पथ पर इस समारोह को आयोजित करने को लेकर हुई बैठक में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी, पुलिस के आला अफसर, भोपाल संभागायुक्त, भोपाल कलेक्टर, भोपाल पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी के सीईओ सहित कई अफसर मौजूद रहे हैं।
पुलिस की 14 टुकड़ियां ले रही हैं हिस्सा
अभी प्रदेश में यह समारोह मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होता आया है। इसमें होने वाली परेड में पुलिस बैण्ड सहित प्रदेश पुलिस की कई टुकड़ियां हिस्सा लेती हैं। इनमें एसटीएफ, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरीय जोन), विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), जिला पुलिस बल, हॉक फोर्स, जीआरपी, महिला (विसबल एवं जिला बल), जेल विभाग, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग), एनसीसी(सीनियर डिवीजन), स्काउट्स बॉयज, गाइड गल्स शामिल रहते हैं।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन