नई दिल्ली
कांग्रेस ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के उम्मीदवार होंगे।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को यहां बताया कि खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया समूह के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
मध्यप्रदेश में सीट बंटवारा समझौते के अंतर्गत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी थी लेकिन तकनीकी कारणों से सपा उम्मीदवार को नामांकन रद्द कर दिया गया है।
श्री रमेश ने कहा, “ कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया समूह के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के ख़िलाफ़ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज़ करवाने में सफल हो गई है।”

More Stories
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति