नई दिल्ली
गुवाहटी में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज यानी रविवार 23 नवंबर को दूसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका का 247/6 से आगे खेलना जारी है और दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका का स्कोर 320 के पार हो गया है। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत खाली हाथ रहा, जबकि दूसरे सेशन में एकमात्र विकेट मिला। सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़ दिया है। भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं।
मुथुसामी ने ठोका शतक
सेनुरन मुथुसामी ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। 192 गेंदों का उन्होंने सामना किया। ये मुथुसामी का पहला शतक टेस्ट क्रिकेट में है।
साउथ अफ्रीका 400 के पार
साउथ अफ्रीका ने 132 ओवर में 400 रनों का आंकड़ा पार किया। भारतीय टीम के लिए यहां से मुश्किल बढ़ने वाली है, क्योंकि दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। भारत अभी भी साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करने से 3 विकेट दूर है।

More Stories
16 साल के शानदार करियर का अंत: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल प्लान तैयार, 14 टीमों के बीच 54 मुकाबलों का रोमांच
टेस्ट सीरीज के बीच केन विलियमसन का बड़ा फैसला, संन्यास की घोषणा से क्रिकेट जगत हैरान