राउरकेला.
भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों शूटआउट में 0.3 से हार गई। आस्ट्रेलिया को इस जीत के साथ एक बोनस अंक भी मिला। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हराकर ओडिशा चरण में उसके अपराजेय अभियान पर नकेल कसने के करीब थी लेकिन क्रेग टॉम ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में गोल करके मैच को शूटआउट में खींच दिया। इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह (0वां मिनट) और अमित रोहिदास (29वां) ने भारत के लिये गोल दागे जबकि गोवर्स ब्लैक और टॉम ने आस्ट्रेलिया के लिये गोल किये। शूटआउट में टिम ब्रांड, ओग्लिवी और टॉम विकहैम ने आस्ट्रेलिया के लिये गोल किये लेकिन आकाशदीप सिंह, सुखजीत सिंह और ललित उपाध्याय भारत के लिये गोल नहीं दाग सके। इस महीने की शुरूआत में भुवनेश्वर में भारतीय टीम दो गोल की बढत बनाने के बावजूद आस्ट्रेलिया से 4.6 से हार गई थी।

More Stories
युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट
350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, धीमी ओवर गति पर कट सकते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक