बैंकॉक
भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और तान वी कियोंग को हराकर पुरूष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 34 मिनट में 21.13, 21.13 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना चीन के शि हाओ नान और जेंग वेइ हान से होगा। महिला एकल में अष्मिता चालिहा ने इंडोनेशिया की एस्टर नुरूमी त्रि वार्दोयो को 19.21, 21.15, 21.14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा। युइ ने भारत की मालविका बंसोड़ को 21.11, 21.10 से हराया।

More Stories
मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास: 413 मैच खेलकर बने टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी
द ओवल टेस्ट: आर्चर की रफ्तार के सामने डटे ग्लेन फिलिप्स, 49 रन पर नाबाद
दीपिका का डबल धमाका, उरुग्वे को 3-2 से हराकर भारत ने नेशंस कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह