नई दिल्ली
पाकिस्तान में 2025 में सबसे ज्यादा किस खिलाड़ी को सर्च किया गया होगा? अगर इसका अंदाजा लगाने के लिए आपसे कहा जाए तो शायद आप बाबर आजम का नाम लेंगे। या फिर वहां के 'प्रीमियम' फास्ट बोलर शाहीन शाह अफरीदी का या फिर वहां की मौजूदा टीम में शामिल किसी अन्य क्रिकेटर का। लेकिन असलियत चौंकाने वाली है। पाकिस्तान में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला खिलाड़ी कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारतीय है। अब आप शायद विराट कोहली या रोहित शर्मा का नाम लें कि हो सकता है वे सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हों पाकिस्तान में। लेकिन ऐसा भी नहीं है। उस खिलाड़ी का नाम है अभिषेक शर्मा।
2025 के गूगल सर्च ट्रेंड के मुताबिक अभिषेक शर्मा पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। शर्मा को भारत में जितना सर्च किया गया, उससे ज्यादा तो पाकिस्तान में सर्च किया गया।
अभिषेक शर्मा की पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च के पीछे संभवतः एशिया कप रहा हो जिसमें फाइनल समेत 3 बार भारत और पाकिस्तान भिड़े। तीनों ही बार भारत ने जीत हासिल की। एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बैटिंग की थी। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में भी उनका बल्ला खूब गरजा था। हालांकि फाइनल में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे और फहीम अशरफ की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए थे।
बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी टॉप 10 तक में नहीं
पाकिस्तान में 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ियों की टॉप 10 की लिस्ट में बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी जगह नहीं पा सके हैं।
पाकिस्तान में 2025 में सर्च किए गए टॉप 5 खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा
हसन नवाज
इरफान खान नियाजी
साहिबजादा फरहान
मुहम्मद अब्बास

More Stories
Rohit Sharma Today: शतक लगाते ही सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा
FIFA World Cup 2026: USA का धमाका, पराग्वे को 4-1 से रौंदा, बालोगुन ने दागे दो गोल
इंग्लैंड ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; डैनी वायट का शतक