नई दिल्ली
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 17 फरवरी को इनसेट-3डीएस (GSLV-F14/INSAT-3DS) मिशन को लॉन्च करेगा। इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी सभी तैयरियां पूरी हो चुकी है। इसरो ने बताया कि इसकी लॉन्चिंग 17 फरवरी शाम 5.30 बजे निर्धारित है। इसरो ने कहा कि इसे एसडीएससी-शार श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि ये मौसम संबंधी सैटेलाइट है, जिसका लक्ष्य जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में INSAT-3DS को तैनात करना है। इससे मौसम से संबंधित जानकारी और आपदा से जुड़ी चेतावनी मिल सकेगी। ये मिशन पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा वित्त पोषित है।

More Stories
पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच
एनएमडीसी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया – राजस्व 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट