जींद
चेन्नई में चल रही 64 वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद की बेटी रवीना ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 20 किलोमीटर पैदल चाल एक घंटा 35 मिनट 13 सैकेंड व 49 माइक्रो सैकेंड में पूरी की। इससे पहले यह रिकार्ड राजस्थान की भावना जाट के नाम था।
बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में जींद की तीन महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रवीना ने स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में रांची में हुई नौंवीं राष्ट्रीय ओपन रेस वाक चैंपियनशिप में रवीना स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। रवीना के पिता आइटीआइ जींद में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसी साल जुलाई महीने में आइटीआइ केन अनुदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां हाउसवाइफ हैं।

More Stories
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिया ड्रग, अब हुआ खुलासा, PCB ने शुरू की जांच
कर्ज में डूबा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा नाता, कोर्ट के आदेश से पड़ा ताला
हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया, अभिषेक का शतक, मलिंगा ने 4 विकेट झटके