नई दिल्ली
गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 3 अप्रैल को ही IPL 2025 छोड़कर चले गए थे, जिसकी वजह अब सामने आई है। पीटाआई की रिपोर्ट के अनुसार, रबाडा ने SA20 टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। वह एमआई केपटाउन टीम का हिस्सा थे। हालांकि, यह कोई प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवा नहीं थी। कगिसो रबाडा ने एक स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की है।
जब कगिसो रबाडा ने भारत छोड़ा और अपने देश साउथ अफ्रीका लौटे थे तो गुजरात टाइटंस ने कहा था कि वे व्यक्तिगत कारणों से वापस गए हैं। तब उनकी वापसी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। अब रबाडा वापस भारत लौट आए हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) द्वारा जारी बयान में रबाडा ने कहा कि वे "अस्थायी निलंबन" का सामना कर रहे हैं।

More Stories
एशियन गेम्स ट्रायल्स में बड़ा उलटफेर: मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट को हराया, 6-4 से दर्ज की जीत
IPL फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश का अलर्ट, मैच पर संकट के बादल
Vinesh Phogat का एशियन गेम्स सपना टूटा, ट्रायल्स में मीनाक्षी से मिली हार