मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राष्ट्रीय कराटे टीम के हेड कोच, प्रथम विश्वामित्र अवॉर्डी जयदेव शर्मा तथा कराटे में एकलव्य अवार्ड से सम्मानित पलाश समाधिया, कराटे के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राहुल शुक्ला, कराटे में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त चिराग पवार ने पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ डेढ़ वर्षीय बालिका यशस्वी यादव के माता-पिता विशाल यादव और श्रीमती नेहा यादव ने पौधे लगाए। शिवांश शर्मा और सुआयुषी गोयल ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वअनिकेत सिंह चौहान, हर्ष चौहान, सुकविता चौहान, जयावती चौहान प्रशांत गोयल और प्रिंस गोयल भी पौधा-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
मदरसा बोर्ड के मेधावियों को योगी सरकार करेगी सम्मानित, टॉप-3 छात्रों को मिलेगा टैबलेट
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
योगी सरकार ने फिर पेश की महिला सशक्तीकरण की मिसाल