गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की प्री वेडिंग के बाद, अब इटली में मुकेश अंबानी के बेटे की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी हो रही है। 29 मई को इटली के फ्रांस में एक शानदार क्रूज पर डिनर के साथ इसकी इसकी शुरुआत हुई। इसका हिस्सा बनने के लिए इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया गया है। साथ ही, पिछले बार की तरह इस बार भी कुछ हॉलीवुड सेंसेशन फिर से पार्टी की चमक बढ़ाने के लिए तैयार हैं और इसमें कैटी पेरी का नाम सबसे पहले आया है। प्री-वेडिंग 1 जून, 2024 को इटली के पोर्टोफिनो में खत्म होगी।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विश्व स्तर पर फेमस अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी अनंत और राधिका की क्रूज प्री-वेडिंग के तीसरे दिन परफॉर्म करेंगी। उम्मीद है कि पॉप आइकन साउथ फ्रांस में स्थित 50.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 424 करोड़ रुपये के विला में अपने गानों से मंच पर धूम मचा देंगी। अनंत और राधिका की पहली प्री-वेडिंग के दौरान, रिहाना, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और अन्य जैसे सिंगर्स ने परफॉर्म किया था।
कैटी पेरी करेंगी परफॉर्म, मिली मोटी रकम
'द सन यूके' के अनुसार, कैटी पेरी को 'ले मास्करेड' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए अंबानी परिवार से लाखों डॉलर का चेक मिल रहा है। एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया कि कान्स में बड़े जश्न के लिए 800 मेहमान क्रूज से उतरेंगे, जिसका थीम 'ला वीटा ई अन वियाजियो' है। 5 घंटे तक चलने वाली पार्टी में कैटी पेरी परफॉर्म करेंगी और इसके बाद मेहमान अगले शो के लिए जाएंगे।
800 मेहमानों को न्योता
सूत्र ने कहा, 'उन्होंने 800 मेहमानों को इनवाइट किया है जो बार्सिलोना और जेनोआ में एक क्रूज पर हैं। वे शुक्रवार को कान्स में बड़े जश्न के लिए पहुंचेंगे, जो 40 मिलियन जीबीपी की प्रॉपर्टी पर होगा। पार्टी केवल पांच घंटे तक चलेगी, लेकिन कैटी ही इसमें परफॉर्म करेंगी। इसके बाद, मेहमान कान्स में शानदार आतिशबाजी देखेंगे।'
इतने महंगे क्रूज पर हो रही पार्टी
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी एक सेलिब्रिटी-एज क्रूज पर दूसरे प्री-वेडिंग पार्टी की मेजबानी कर रहे हैं, जिसकी कीमत 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 7,500 करोड़ रुपये है। क्रूज के हर सुइट में स्पा, जिम, स्विमिंग पूल और बहुत कुछ जैसी शानदार सुविधाएं हैं, और इन सबकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।
बैकस्ट्रीट बॉयज ने किया था परफॉर्म
29 मई को लोकप्रिय अमेरिकी बैंड, बैकस्ट्रीट बॉयज ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज प्री-वेडिंग में परफॉर्म किया। इवेंट की एक क्लिप वायरल हो गई है, जिसमें ग्रुप के सारे लड़के, निक कार्टर, होवी डोरो, ब्रायन लिटरेल, एजे मैकलीन और केविन रिचर्डसन, पूरी तरह से सफेद कपड़े पहने हुए हैं और अपने सुपरहिट गाने 'आई वांट इट दैट वे' पर परफॉर्म कर रहे हैं।

More Stories
Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी