रायपुर
चक दे इंडिया की कोमल चौटाला यानी चित्राशी रावत और रायपुर के ध्रुवादित्य भगवानानी जन्म जन्मांतर के बंधन में शनिवार को बंधने जा रहे हैं और बिलासपुर में उनकी शादी होने जा रही है।
फिल्म अभिनेत्री चित्राशी रावत ने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में भारतीय हाकी टीम के फारवर्ड खिलाड़ी कोमल चौटाला का किरदार निभाया था। इसके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। चित्राशी रावत देहरादून की रहने वाली है। ध्रुवादित्य भगवानानी और चित्राशी रावत की मुलाकात 10 साल पहले एक फिल्म सेट पर हुई थी। फिल्म प्रेममयी के सेट पर दोनों साथ-साथ काम कर रहे थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई और अब दोनों शनिवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ध्रुवादित्य भगवानानी रायपुर के रहने वाले हैं। वे फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक के तौर पर मुंबई में काम कर रहे हैं। ध्रुवादित्य ने रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है।
ध्रुव के पिता अधीर भगवानानी ने बताया कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को चाहते हैं। चार फरवरी को उनका विवाह बिलासपुर में होने जा रहा हैं। चित्राशी बहुत अच्छी लड़की है और अब वह हमारे परिवार का हिस्सा बनने जा रही है। परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं।

More Stories
22 मई को लगेगा मेगा रोजगार मेला: 2347 पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, अब कॉलोनियों-बाजारों में बनेंगे चार्जिंग पॉइंट; हाइवे पर हर 25 किमी पर सुविधा अनिवार्य
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कदम महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी ‘द्वीप्ति योजना’