कोरबा.
कोरबा जिले के करतला स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सुबह के समय मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। इस घटना में 15 विद्यार्थी मूर्छित हो गए। फौरी तौर पर इन सभी को करतला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। प्राचार्य त्रिलोक सिंह ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह नौ बजे लगभग जब स्कूल लगा। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक स्कूल में मौजूद छात्रों पर हमला कर दिया। इसके बाद बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई। शिक्षकों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। सभी बच्चे और टीचर इधर-उधर भागने लगे। यह नजारा लगभग आधा घंटे तक चलता रहा। किसी तरह बच्चे स्कूल के कमरों में गए और अपनी जान बचाई। लेकिन लगभग 15 छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला घायल कर दिया। इसके बाद तत्काल सभी को करतला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर पर एक पीपल का पेड़ है। जिस पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना कर रखा था। अचानक किसी पक्षी के द्वारा चोंच करने के बाद मधुमक्खियों ने हमला करना शुरू कर दिया।

More Stories
जनजातीय विभाग की बड़ी पहल: प्रदेश में वर्ष 2027 तक नए स्वरूप में 450 आश्रम-छात्रावास बनकर होंगे तैयार
दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग
महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय