महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्रेशन सस्ता, फैसले का स्वागत
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
महिलाओं के नाम पर भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% की कमी के राज्य सरकार के फैसले का जिले सहित पूरे प्रदेश में स्वागत हो रहा है। इसे महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
मनेन्द्रगढ़ की निवासी जयंती शुक्ला ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
सरकार के अनुसार इस फैसले से राजस्व में कमी के बावजूद महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इससे महिलाओं में संपत्ति के प्रति स्वामित्व की भावना मजबूत होगी।

More Stories
Parashurama जन्मोत्सव पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बिना अस्त्र-शस्त्र के होंगे श्रद्धालु शामिल
बच्चों की कलम से:सोशल मीडिया और हम
सकरी नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप