भोपाल.
देश में हर साल 2 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाई थी। इस दिन का उद्देश्य प्रदूषण के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दिवस पर सभी से प्रदूषण मुक्त भारत की लक्ष्य प्राप्ति में सहभागी बनने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस जागरूक करता है कि हम सभी एकजुट होकर प्रदूषण के कारकों को कम करें, साथ ही व्यापक पौधरोपण के माध्यम से प्रदूषण मुक्त भारत की लक्ष्य प्राप्ति में सहभागी बनें। आइए, आगामी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित पृथ्वी सौंपने के लिए आगे बढ़ें।

More Stories
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत
बालाघाट में पत्नी का अनोखा एक्शन, शराबी पति को खंभे से बांधा; बोली- शराब छोड़ो, वरना यही होगा
अयोध्या: पूछताछ में कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए चंपत राय, अब मंदिर की नियुक्तियां भी जांच के दायरे में