स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

मध्य प्रदेश: 47 IAS और IPS का ट्रांसफर, लिस्ट में कई जिलों के कलेक्टर और SP

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आधी रात को जारी की गई इस तबादला सूची में 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 8 कलेक्टर और 7 पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। सरकार ने रात करीब 1:00 बजे यह सूची जारी की, जिसमें शहडोल, मंडला, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपनगर, और नीमच के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इसके अलावा, 18 आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति में भी बदलाव किए गए हैं।

7 जिलों के कलेक्टरों का तबादला

इस फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इनमें विदिशा, शहडोल, मंडला, राजगढ़, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, और नीमच जिले शामिल हैं। इन जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। विशेष रूप से, विदिशा कलेक्टर बुददेश कुमार को बीजा मंडल मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद मंत्रालय में भेजा गया है।

 

21 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात 21 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी इधर-उधर किया गया है। जिन जिलों में नए SP की नियुक्ति हुई है, उनमें रायसेन, मुरैना, अनूपपुर, पांढुर्णा, मऊगंज, बालाघाट, और मंदसौर शामिल हैं।

 

IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

IAS सचिन सिन्हा: प्रशासकीय सदस्य, राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश, ग्वालियर।
IAS संजीव कुमार झा: सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर।
IAS उमाकांत उमराव: प्रमुख सचिव, श्रम विभाग।
IAS सोनाली वायंगणकर: प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग।
IAS संजीव सिंह: आयुक्त, भोपाल संभाग।
IAS मदन विभीषण नागरगोजे: सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर।
IAS अजय गुप्ता: संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, भोपाल।
IAS तन्वी सुन्द्रियाल: संचालक, बजट, मध्य प्रदेश, भोपाल।
IAS तरूण राठी: संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
IAS दिनेश जैन: अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।
IAS दीपक आर्य: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल।
IAS तरुण भटनागर: उपसचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग।
IAS केदार सिंह: कलेक्टर, जिला शहडोल।
IAS सोमेश मिश्रा: कलेक्टर, जिला मंडला।
IAS गिरीश कुमार मिश्रा: कलेक्टर, जिला राजगढ़।
IAS विकास मिश्रा: उपसचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
IAS आशीष वशिष्ठ: प्रबंधक संचालक, मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, भोपाल।
IAS डॉ. सलोनी सिडना: विकअ सह आयुक्त सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, भोपाल।
IAS बुद्धेश कुमार वैद्य: उपसचिव, गृह विभाग।
IAS रोशन कुमार सिंह: कलेक्टर, जिला विदिशा।
IAS मृणाल मीणा: कलेक्टर, जिला बालाघाट।
IAS हर्ष सिंह: कलेक्टर, जिला डिंडौरी।
IAS हर्षल पंचोली: कलेक्टर, जिला अनूपपुर।
IAS हिमांशु चंद्रा: कलेक्टर, जिला नीमच।
IAS अंशुल गुप्ता: संचालक, जनसंपर्क, भोपाल।
IAS अमन वैष्णव: आयुक्त, नगर पालिका निगम, ग्वालियर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।

 

इन IPS अफसरों के भी हुए तबादले

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। ये तबादले विभिन्न जिलों और पुलिस रेंजों में किए गए हैं, जिससे पुलिस बल में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। नीचे इस तबादला सूची के प्रमुख नाम और उनकी नई तैनाती की जानकारी दी गई है।

IPS डी.सी. सागर (1992 बैच)

नई तैनाती: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शिकायत, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

IPS अनुराग शर्मा (2006 बैच)

नई तैनाती: पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, शहडोल

IPS कृष्णावेनी देसावातु (2007 बैच)

नई तैनाती: उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल (सेन्ट्रल रेंज) भोपाल

IPS अमित सांघी

नई तैनाती: उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज, ग्वालियर

IPS अतुल सिंह

नई तैनाती: उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, जबलपुर रेंज, जबलपुर

IPS सिद्धार्थ बहुगुणा

नई तैनाती: उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगौन रेंज, खरगोन

IPS शैलेंद्र सिंह

नई तैनाती: सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर

IPS रघुवंश कुमार सिंह

नई तैनाती: सेनानी, 5वीं वाहिनी, विसबल, मुरैना

IPS रसना ठाकुर

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला-मऊगंज

IPS नागेंद्र सिंह

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला बालाघाट तथा अतिरिक्त प्रभार सेनानी, हॉकफोर्स, बालाघाट एवं सेनानी, 36वीं भारत रक्षित वाहिनी, विसबल, बालाघाट

IPS अनिल सुजानिया

नई तैनाती: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

IPS समीर सौरभ

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला-मुरैना

IPS हंसराज सिंह

नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त जोन-3, नगरीय पुलिस जिला, इंदौर

IPS जितेंद्र सिंह पंवार

नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त, जोन-4, नगरीय पुलिस जिला, भोपाल

IPS राजेश कुमार त्रिपाठी

नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त, अपराध, नगरीय पुलिस जिला, इंदौर

IPS वीरेंद्र जैन

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला-श्योपुर

IPS सुंदर सिंह कनेश

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला-पांढुर्णा

IPS पंकज कुमार पांडे

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला-रायसेन

IPS अंकित सोनी

नई तैनाती: पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा), नगरीय पुलिस जिला, इंदौर

IPS मोती उर्र रहमान

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला-अनूपपुर

IPS अभिषेक आनंद

नई तैनाती: पुलिस अधीक्षक, जिला-मंदसौर

 

किन जिलों के बदले कलेक्टर?

    नीमच कलेक्टर दिनेश जैन को पंचायत एवं ग्रामीण विकास का अपर सचिव बनाया गया है. वहीं, उनकी जगह हिमांशु चंद्रा अब नीमच के कलेक्टर होंगे. चंद्रा फिलहाल भोपाल में अपर कलेक्टर हैं.
    शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर की जगह केदार सिंह नए कलेक्टर होंगे.
    विकास मिश्रा की जगह अब हर्ष सिंह डिंडोरी के नए कलेक्टर होंगे.
    गिरीश कुमार मिश्रा को बालाघाट से हटाकर राजगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है.
    आशीष वशिष्ठ की जगह हर्षल पंचोली को अनूपपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है.
    ⁠सलोनी सिडाना की जगह सोमेश मिश्रा मंडला के नए कलेक्टर होंगे.
    बुद्धेश कुमार वैद्य की जगह रोशन कुमार सिंह विदिशा के नए कलेक्टर बनाये गए हैं.
    बालाघाट के नए कलेक्टर मृणाल मीना होंगे.

किन जिलों के एसपी बदले?

देर रात हुए तबादलों में मुरैना, मंदसौर, बालाघाट, अनूपपुर, पांढुर्ना, मऊगंज और श्योपुर के एसपी भी बदले गए हैं.