मुंबई
महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के सहयोगी अनंत गर्जे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी पत्नी मुंबई के वर्ली इलाके में मृत पाई गईं। पशुपालन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री और बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे के सहयोगी अनंत गर्जे की पत्नी, डेंटिस्ट गौरी पाल्वे-गार्जे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता अशोक मारुति पावले ने अनंत गर्जे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी को उसके पति द्वारा प्रताड़ित और परेशान किया जाता था।
शिकायत दर्ज होने के बाद गर्जे ने वर्ली पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, गौरी ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी, जिसके बाद रविवार को अशोक मारुति पावले ने अनंत गर्जे और उनके भाई अजय गर्जे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस जोड़े ने कुछ महीने पहले फरवरी में ही शादी की थी। वर्ली पुलिस स्टेशन ने एक एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। मामले में और जानकारी का इंतजार है।

More Stories
PM Modi Raghav Chadha Meeting: सुबह-सुबह पीएम मोदी से मिले AAP सांसद राघव चड्ढा, भेंट किया खास तोहफा; लिखा-‘हमेशा याद रखूंगा’
Gen-Z की नब्ज समझ गए मोहन भागवत? जानिए कैसे युवा पीढ़ी और BJP के बीच मजबूत पुल बना RSS
महुआ मोइत्रा विवाद: “अगर उन्हें कुछ हुआ तो सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार”, कॉकरोच ने जज को बताया ‘बड़बोला’