जालंधर
जालंधर में स्कूल बस (School Bus) व कार (Car) की टक्कर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक Dr. B.R. Ambedkar Chowk के पास स्कूल बस व कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद मौके पर माहौल गर्मा गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार चालक वंश ने बताया कि उसकी गाड़ी ट्रैफिक के बीच खड़ी थी इस दौरान बस चालक ने उसकी कार को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इसके बाद वंश ने बस चालक से जब लाइसेंस मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस और गाड़ी के बीच टक्कर हो गई है। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया जहां उनका राजीनामा हो गया।

More Stories
कंबोडिया में एक्टिव मिले 36 हजार भारतीय SIM, साइबर ठगी में 5,300 कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा
Aaj Ka Mausam: IMD का रेड अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी
बीयर की बोतल पर 10 रुपये ज्यादा वसूले, अब चुकाने पड़े 25 हजार रुपये; कारोबारी को मिला सबक