सीधी
रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे की भूमि पर बने 34 घरों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। प्रशासन के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले ही मुआवजे की राशि दी जा चुकी थी, इसके बावजूद उन्होंने रेलवे की जमीन से अपने मकान खाली नहीं किए थे।
जानकारी के अनुसार, नौढ़िया गांव में दोपहर 12 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, जो शाम करीब 4 बजे तक जारी रही। करीब 4 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।

More Stories
एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं
विश्वरंग प्रवासी उत्सव 2026 बना वैश्विक मंच, 20 से अधिक देशों की सहभागिता
सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा, सम्पत्ति में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव