चंडीगढ़
हरियाणा में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मनोहर लाल खट्टर ने अब विधायक पद भी छोड़ दिया है। वे हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे और उन्होंने बुधवार को इस पद से भी इस्तीफा दे दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अचानक घटे घटनाक्रम में मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को राज्य का नया सीएम बनाया गया है।
नायब सिंह सैनी अभी हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से सांसद हैं। उन्हें अगले छह महीने के भीतर किसी भी उपचुनाव के जरिए विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि करनाल विधानसभा की जो सीट खाली हुई है, उससे वह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उधर, अटकलें हैं कि मनोहर लाल खट्टर आगामी लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।

More Stories
दिग्विजय सिंह के सुप्रीम कोर्ट संबंधी बयान पर बवाल, अवमानना के आरोप के बीच सॉलिसिटर जनरल से शिकायत
अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात पुलिस का छापा, ताला तोड़कर घुसी टीम; मदन मित्रा के आवास पर भी दबिश
राज्यसभा चुनाव में NDA की बढ़ी ताकत, बीजेपी की बल्ले-बल्ले; जानें नया नंबर गेम और विजेताओं की पूरी सूची