लखनऊ
बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को जौनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। उनकी चुनावी सभा सदर तहसील के तहत बक्शा थाना क्षेत्र में सवंसा गांव में होगी।
मायावती देश में 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे आमचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में देश भर में सभाएं कर रही हैं। मायावती का कहना है कि बसपा ‘बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय के व्यापक हित व कल्याण के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन से कोई तालमेल या समझौता किए बिना ही पूरे देश में पार्टी के लोगों के ही तन, मन, धन के बल पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले संसदीय चुनाव लड़ रही है।

More Stories
यूपी में सड़क हादसों पर सख्ती, बार-बार दुर्घटना करने वाले वाहनों को किया जाएगा जब्त और कंडम
लखनऊ में कोचिंग सेंटर वाली इमारत में भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच रेस्क्यू जारी
संदिग्ध आतंकी ने खोले टेरर मॉड्यूल के राज, मिशन-2047 पर काम कर रहा था नेटवर्क; ATS की जांच तेज