मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिले नगरों के महापौर
नगरों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में पांच नगरों के महापौर मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महापौर गण से नगरों में सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले महापौर में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय,उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल, सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव शामिल हैं।

More Stories
यूपी में बढ़े पर्यटक तो योगी सरकार ने किया ‘होम स्टे नीति’ में बड़ा बदलाव
यूपी में बाजार स्ट्रीट पर दुकान के साथ मकान बनाने की मिली अनुमति
राजगढ़ के लाल मोहन नागर को आज मिलेगा पद्मश्री, जल-पर्यावरण क्रांति के लिए राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान