रामपुर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार उनके निकटतम परिजन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। साथ ही 5 हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता तथा 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उन्हें प्रदान की गई। मंत्री पटेल ने कहा कि यह आकस्मिक हादसा पीड़ित परिवार एवं हम सभी के लिए बेहद दुखद है, हम और हमारी सरकार निरंतर पीड़ित परिवार साथ है। प्रभु दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने हरि चरणों में स्थान दें। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मृतकों के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की गई जिसका वितरण भी शीघ्र ही सुनिश्चित किया जाएगा।
उनके साथ विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी, कलेक्टर साकेत मालवीय पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.02.2023 की रात्रि में मोहनिया टनल के पास हुए दुखद दुर्घटना में ग्राम के 8 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।

More Stories
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अभियान है शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: राज्यमंत्री गौर
भोजशाला में मिले हिंदू पक्ष के मजबूत सबूत! मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड ने बदली तस्वीर