दतिया
दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने 15 मिनट तक फायरिंग की। फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ से कुएं में गिरने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई। इसे कुछ बदमाशों ने अंजाम दिया। फायरिंग के कारण हुई भगदड़ में हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और शिवाजी कांडेले की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। चिरुला पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फायरिंग की घटना के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद
जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर गोलीबारी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।

More Stories
‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत यूपी में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प: प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में लाभार्थियों को वितरित किए चेक, स्वीकृति पत्र व टूलकिट
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक