कांकेर.
छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री बनने के बाद कांकेर जिले प्रभारी मंत्री के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहली बार कांकेर पहुंचे। देर रात पहुंचे मंत्री ने जिला पंचायत सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों में हो रहे विकास कार्यो में देरी को लेकर जमकर फटकार लगाई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी और विभाग की जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाएं हैं। उनका हितग्राहियों को लाभ मिले इस बात की समीक्षा की गई है। अधिकारियों को फटकार लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय सीमा में काम पूरा करने और जो अधिकारी नहीं आये हैं उन्हें शो कॉज नोटिस जारी करने की बात कही है।

More Stories
स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान