जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में इस वर्ष के पहले दो महीनों (जनवरी-फरवरी) में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनवरी और फरवरी में कुल 10,49,534 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में माता वैष्णो देवी के दर्शन जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 9,38,621 भक्तों ने वहा पूजा-अर्चना की थी, जिससे चालू वर्ष के पहले दो महीनों में 11,0913 तीर्थयात्रियों की वृद्धि हुई है।
इस साल जनवरी के महीने में 6,16,609 और फरवरी में 4,32,925 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए, 'कुल 10,49,534 तीर्थयात्रियों ने भवन का दौरा किया।' आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले साल जनवरी में 5,24,184 भक्तों ने और फरवरी महीने में 4,14,432 भक्तों ने श्री माता वैष्णो देवी भवन के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि 2023 में, विशेष रूप से, 95.22 लाख तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये जो पिछले दशक में सबसे अधिक संख्या है।

More Stories
डिजिटल फ्रॉड पर राहत: RBI का ऐलान, पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक हर्जाना
सोशल मीडिया पर AI क्रिएटर्स की घड़ी, सरकार का नया नियम बदल सकता है गेम
ट्रेड डील पर बदली अमेरिकी शर्तें! ‘साझा समझ’ के बीच क्या हुआ, विदेश मंत्रालय ने खोला राज