हैदराबाद.
तेलंगाना की राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), हैदराबाद जोनल यूनिट ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 351 प्रतिबंधित कछुए बरामद किये। विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई अधिकारियों ने मंगुली टोल प्लाजा, कटक (ओडिशा) के पास पश्चिम बंगाल से यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को रोककर उनसे पूछताछ की।
उसी दौरान, उनके पास से 351 कछुए (पंगशुरा टेंटोरिया) को जब्त किया, जो वे पश्चिम बंगाल से कर्नाटक ले जा रहे थे। कछुए को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम ओडिशा राज्य वन अधिकारियों को सौंप दिया गया। तीनों व्यक्तियों को उनके वाहन सहित हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच शुरू कर दी गयी है।

More Stories
सोसायटी के नियम तोड़ने पर किसे भरना होगा जुर्माना? जानिए मकान मालिक या किरायेदार, क्या कहता है नियम
सोनम वांगचुक का बड़ा बयान! पत्थरबाजों पर कार्रवाई की मांग, CJP को जश्न मनाने पर दी नसीहत
जीरा और सौंफ पर राजस्थान-गुजरात में छिड़ी जंग! GI Tag को लेकर किसानों ने उठाए बड़े सवाल