दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मां ने 8 साल की बेटी के साथ आत्मदाह किया है. यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक, मृतिका जागेश्वरी साहू टाउनशिप स्थित अपने बीएसपी रिटायर्ड पिता के घर में रहती थी. पति से उनका विवाद चल रहा था. धमतरी जिला न्यायालय में तलाक का मामला लंबित था. महिला ने घर में आग लगाकर अपनी मासूम बच्ची के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में जागेश्वरी साहू और बेटी दिव्यांशी साहू की मौत हो गई है. नंदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही.

More Stories
मोहन यादव ने जमीन खरीद अनियमितता के आरोपों को किया खारिज, कहा- तथ्यहीन हैं आरोप
डोंगरगांव नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया नगर पालिका का उपहार
अवैध खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा गया, पुलिस ने 3 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त