ठाणे.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती लोकल ट्रेन से गिरने के बाद एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दोनों पैर खो दिए। सरकारी रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पीड़ित अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला था। यह घटना 22 मई को कलवा इलाके में घटी। व्यक्ति की पहचान जगन लक्ष्मण जांगले के तौर पर की गई है। वह दादर (मुंबई में) से कल्याण (ठाणे में) तक भीड़ भरी लोकल ट्रेन के कोच के दरवाजे के पास खड़ा था।
पीड़ित के भाई ने बताया कि दरवाजे के पास खड़े होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे पटरियों पर गिर गया। इस दौरान उसका पैर चलती ट्रेन के नीचे आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को छत्रपति शिवाजी अस्पताल ले गए। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि किसी ने फोन लूटने की वजह से पीड़ित को धक्का मारा और वह ट्रेन से बाहर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि व्यक्ति कल्याण का निवासी है, और दादर में एक बुक डिपो में काम करता था। हाल ही में पीड़ित की शादी हुई थी।

More Stories
ICAI CA Final Result 2026 जारी, पटियाला के नूर सिंगला बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक
UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 KM रैपिड रेल कॉरिडोर से सफर होगा आसान