सुकमा
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों का अभियान लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को सुकमा के रायगुड़म इलाके में नक्सलियों के बटालियन के कोर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार डीआरजी और कोबरा के जवान रायगुड़म इलाके में आपरेशन पर निकले थे। सुबह से दो से तीन बार जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। मुठभेड़ के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। हालांकि इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: बीमा कंपनी की याचिका खारिज, राइस मिल को 43.30 लाख देने का आदेश
एमसीबी : विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) : रक्तदान: जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार
रायपुर : अटल विहार बना आदर्श आवासीय परिसर : पक्की सड़कें, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और हर आय वर्ग के लिए आवास