मेरठ.
एनआईए (नैशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) ने एटीएस को लेकर सरूरपुर के खिवाई में छापामारी की गई। आतंकी संगठन जैश के मोहम्मद से जुड़े मेहकार को उठाया। उसके दो साथियों से घंटों तक पूछताछ की। बताया जाता है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आनलाइन ग्रुप बनाकर जैश-ए-मोहम्मद को जानकारी दी जा रही थी।
मस्जिद में सफाई का काम करता है मेहकार
मेहकार कस्बे की एक मस्जिद में सफाई का काम करता है। पकड़े गए युवक के स्वजन को कहना है कि उनका आतंकी संगठन से कोई लेना देना नहीं है। मेहकार की इंस्टाग्राम आईडी किसी ने हैक कर ली थी। शनिवार की सुबह एनआईए की टीम ने आईबी के इनपुट पर एटीएस को साथ लेकर सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव में छापामारी की।

More Stories
देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
राम मंदिर की चांदी की ईंटों पर बड़ा खुलासा! SIT जांच में सामने आई सिल्वर ब्रिक्स की पूरी सच्चाई
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं