मुबई
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नोरा फतेही, फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना चाहती है। मोरक्को की रहने वाली नोरा फतेही , हिंदी फिल्मों की काफी शौकीन थी।नोरा फतेही ने जब संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास देखी तो उन्होंने भारत में हिंदी फिल्मो में काम करने का फैसला किया।
नोरा फतेही ने कहा,भारत में काम करने का ख्याल संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास को देखकर ही आया था। यदि मैं किसी दिन संजय लीला भंसाली की फिल्म की अभिनेत्री बनी तो वह मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट होगा। मैं चाहती हूं कि वह मुझमें यकीन करें कि मैं उनकी फिल्म की अभिनेत्री बन सकती हूं।कलाकार को बस एक मौका और वह इंसान चाहिए होता है, जो आप पर भरोसा करे।
नोर फतेही ने कहा, मैंने काफी डांस किया है, लेकिन भारतीय क्लासिकल डांस को इसलिए अभी तक नहीं छुआ, क्योंकि मैं चाहती थी कि जब मैं वह नृत्य करूं, तो सबसे बेस्ट लगूं और भव्य तरीके से उसे शूट किया जाए। ऐसा केवल संजय लीला भंसाली ही कर सकते हैं।

More Stories
‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द
सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’
‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन भी जलवा, 2 बजे तक 5.25 करोड़ की कमाई; 100 करोड़ पार कुल कलेक्शन