Nothing Phone 2(a) लॉन्च करने जा रहा है। नथिंग अपने स्मार्टफोन को लेकर तो हमेशा चर्चा में रहता है। आज हम आपको इस फोन से जुड़ी कुछ चीजें बताने जा रहे हैं। भारत में एंट्री से पहले ही फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हम आपको इसकी लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सभी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही में कंपनी ईयरबड्स और बड्स भी लॉन्च करेगी। इसे कंपनी ने Nothing Buds और Nothing Neckband Pro का नाम दिया है।
कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग-
Nothing Phone 2(a) LIVE Streaming आप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कंपनी की तरफ से इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप इस लाइव इवेंट को Nothing India के 'X' हैंडल पर दे सकते हैं और साथ ही आप यूट्यूब हैंडल से भी इसे देख पाएंगे।
कितनी हो सकती है कीमत ?
Nothing PHone 2(a) की कीमत का खुलासा तो अभी तक कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन अभी तक सामने आई जानकारी से पता चला है कि फोन को 25 हजार रुपए के प्राइस सेग्मेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यानी इसे ऐसे यूजर्स के लिए लाया जाएगा जो कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन सर्च करते हैं। यानी आपके लिए इसे खरीदना काफी आसान हो जाएगा।
Nothing Phone 2(a) की खासियत?
जैसा हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि Nothing Phone 2(a) मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है। ऐसी चर्चा है कि ये प्राइस के मामले में लोगों को सरप्राइज कर सकता है। फोन के डिजाइन पर कंपनी ने इस बार भी काफी काम किया है। यही वजह है कि इसका बैक पैनल देखने में काफी आकर्षित होने वाला है।
Nothing Phone 2(a) में क्या मिल सकते हैं खास फीचर्स ?
इस बार कंपनी का ये फोन अपनी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर पहले ही चर्चा में है। इसमें आपको MediaTek 7200 Ultra चिपसेट मिल सकता है जो आपको स्पीड काफी अच्छी ऑफर करेगा। साथ ही इसमें आपको डुअल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। लीक्स में तो फोन के कैमरा को भी काफी अच्छा बताया गया है।

More Stories
iPhone 15 vs iPhone 16: कीमत घटने के बाद कौन सा iPhone 2026 में ज्यादा सही?
200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S26 Ultra सस्ता हुआ, जानें फीचर्स और कीमत
सिर्फ पानी से बाल धोना कितना सही? जानें ‘नो-शैम्पू’ ट्रेंड के फायदे और नुकसान