राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य-तिथि पर आजादी के बलिदानियों को श्रद्धांजलि
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य-तिथि, शहीद दिवस पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश को आज़ादी दिलाने, अपने प्राणों की आहूति देने वाले असंख्य ज्ञात-अज्ञात शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी. पी. आहूजा, सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ बी. एस. जामोद सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश एसटीएफ की अवैध शस्त्रों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
प्राकृतिक खेती से जमीन भी स्वस्थ, इंसान भी तंदुरुस्त: डिप्टी सीएम शुक्ल
बालिका दिवस पर मंत्री भूरिया का संदेश: सोच बदलें, बेटियों के भविष्य का संकल्प लें