सारंगढ़ बिलाईगढ़,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के कार्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए सभी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मतदान के लिए शपथ सामूहिक रूप लिया जा रहा है। जिन कार्यालय में सामूहिक मतदान शपथ लिया गया, उनमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़, लोक साहित्य यांत्रिकी कार्यालय सारंगढ़, नगर पंचायत सरसीवां और बिलाईगढ़, लोक निर्माण विभाग बिलाईगढ़ शामिल है। शपथ के दौरान एसडीओ पीएचई कमल कंवर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी पी सी कुर्रे, नगरपालिका सारंगढ़ के लिपिक रोशन यादव आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना