ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द ही एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध ग्रह की शुभ स्थिति होने पर करियर और व्यापार की स्थिति अच्छी रहती है और प्रॉफिट भी मिलता है। 10 मई को बुध मीन राशि से मेष राशि का सफर तय करेंगे। वहीं, 30 मई तक मेष राशि में ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में बुध की चाल से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं बुध की चाल किन राशियों को मालामाल करने वाली है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मेष राशि में बुध का गोचर शुभ परिणाम लाने वाले हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
कर्क राशि
मेष राशि में बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
मकर राशि
बुध की चाल मकर राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकती है। बुध के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

More Stories
‘महाकाली’ के टीजर में दिखा रक्तबीज, जानें कौन था ये अजेय असुर और कैसे हुआ अंत
Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को ही क्यों बांधी जाएगी राखी? जानें भद्रा और ग्रहण का असर
सावन के आखिरी सोमवार शाम करें ये 5 उपाय, बरसेगी महादेव की विशेष कृपा