सीतापुर
11वीं वाहिनी पीएसी के केंद्रीय आयुध भंडार में निगरानी टावर नंबर एक पर शनिवार सुबह ड्यूटी कर रहे जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान को तीन गोली लगी हैं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना की तह में जाने के लिए स्पेशल जांच टीम लगाई गई है।
अमरोहा जिले के बछरायूं थाना के ईश्वरदेवा गांव के हिमांशु सिंह पुत्र शिवराज सिंह शनिवार सुबह निगरानी टावर पर ड्यूटी करने गए थे। ड्यूटी संभालने के कुछ देर बाद ही टावर के पास से फायरिंग की आवाज आई। पीएसी के अन्य जवान टावर की तरफ दौड़े।
मौके पर हिमांशु लहूलुहान पड़े थे। पास ही इंसास राइफल पड़ी थी। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फील्ड यूनिट के साथ घटना स्थल की जांच की।
ड्यूटी पर जाने से पहले की मंदिर में पूजा
ड्यूटी पर जाने से पहले हिमांशु ने पीएसी मंदिर में पूजा की थी। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठे रहे थे। चर्चा है कि सामान्यतः इतनी देर तक वह पूजा नहीं करते थे। पहली नजर में प्रकरण आत्महत्या का लग रहा है। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से तथ्य एकत्र किए हैं। स्पेशल जांच टीम प्रकरण की जांच करेगी।

More Stories
अगले पांच साल में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी में 90 अफसर होंगे रिटायर, 32 सीनियर अफसर होंगे शामिल
यूपीएसआईएफएस: क्वांटम कम्प्यूटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती