नई दिल्ली
शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (30 जनवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 801 अंक फिसलकर 71,139 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 215 अंक की गिरावट रही। ये 21,522 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली है। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली FMCG, फार्मा और फाइनेंशियल स्टॉक्स में हुई जबकि सरकारी बैंकों के शेयरों में तगड़ी खरीदारी दर्ज की गई।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी सोमवार (29 जनवरी) को शानदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1240 अंक की बढ़त के साथ 71,941 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 385 अंक की तेजी रही। ये 21,737 के स्तर पर बंद हुआ था। इस साल ये एक दिन में शेयर बाजार की सबसे बड़ी बढ़त है।

More Stories
Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं
LIC के बाद अब इन कंपनियों पर सरकार की नजर, हिस्सेदारी बिक्री से मिल सकता है कमाई का मौका
हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब