रायपुर
रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को परेशानी होने वाली है. ये परेशानी बुजुर्गों को ज्यादा होने वाली है. क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एस्कलेटर दोनो एक साथ खराब हो गए है.
रायपुर रेलवे स्टेशन में गुढ़ियारी की ओर मौजूद एस्कलेटर में खराबी आई गई है. जिसके कारण इसे अभी बंद कर दिया गया है और इसके मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. यही हाल लिफ्ट का भी है, एक लिफ्ट के गेट बंद न होने की सूचना मिली है, जिसे जल्द ठीक करा लिए जाने की बात कही जा रही है.
लेकिन तब तक रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

More Stories
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा