मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
मनेंद्रगढ़ दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में, पेट्रोलियम डीलर की बैठक संपन्न हुई जिसके निर्णय लिया गया है की संघ का नाम पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन कोरिया एवं एम.सी.बी रखा जावे तथा बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों चयन किया गया रमेश सिंह को अध्यक्ष संरक्षक नाज़िर अज़हर एवं जायसवाल उपाध्यक्ष अशोक चौदहा, प्रभात सिंह, राजेश शुक्ला सचिव डॉ सतीश सिंह, राजेश जायसवाल एवं ऋषब सिंह, सह-सचिव आई.पी सिंह तथा सुश्री सीमा हस्सा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया,एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सिंह में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मज़बूत बनाते हुए पेट्रोल पम्प के संचालन में आने वाले अड़चनों का सभी सदस्यों से मिल जुलकर सरकारी अधिकारियों से मिलकर हल निकाला जाएगा । मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम लाइसेंस हेतु फ़ूड लाइसेंस समाप्त कर दिया गया है, इस संबंध में जल्द ही माँग पत्र शासन को दिया जाएगा।

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री