जगदलपुर
जनसंपर्क विभाग के फोटोग्राफर रामनारायण ध्रुव रोजाना की तरह कार्यालय से अपने कार्य पर निकले थे, इसी दौरान सूरी होटल के सामने पतंग का मांझा उनके गले में इस तरह फंसी की एक गहरा घाव छोड़ गई, रामनारायण ध्रुव ने बताया कि वे बाल-बाल बच गये अन्यथा पतंग के मांझे से गला कटने से प्राण घातक हो सकता था।
रामनारायण ध्रुव पिछले 30 वर्षों से जनसंपर्क विभाग की फोटोग्राफी का कार्य कर रहे हैं और हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में फोटोग्राफी के लिए जाना होता है। आज सुबह भी वे अपने काम से कार्यालय से निकले थे, कार्यालय से कुछ दूरी पर ही वे इस हादसे का शिकार हो गये। पतंग के मांझे से गला कटने से खून बह रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल रामनारायण स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि शहर में इन दिनों बेतरतीब पतंगबाजी और आवारा पशुओं की वजह से आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही है, इस दिशा में कार्रवाई की आवश्यकता है, अन्यथा किसी बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता है।

More Stories
सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’
मंत्री दयाल दास बघेल ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष को किया सम्मानित मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित
विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात