भोपाल
जहांगीराबाद इलाके में एक युवती से उसके पड़ोसी ने पहले दुष्कर्म किया और फिर दोबारा संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती और आरोपित युवक ललित शाक्य पड़ोसी हैं। आरोपित एक माल में सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी, करीब तीन महीने पहले आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवक दोबारा संबंध बनाने के लिए युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।
इससे परेशान होकर युवती ने गुरूवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
यूपी के सरकारी स्कूलों में अब ‘मस्ती की पाठशाला’, 22 अगस्त से शुरू होगा बैगलेस डे
मेरठ में योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, ड्रोन उड़ाता युवक पकड़ा
एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे कमान