भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अवैध हथियार बनाने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभी पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लग रही है कि हथियार बनाकर यह आरोपी उसे कहां-कहां सप्लाई करते थे। इसके साथ ही इस मामले की पुलिस अभी बारीकी से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई एसपी असित यादव के निर्देशन में हुई है। हथियार बनाने वाले 2 आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पकड़े गए आरोपियों में से एक फरूर्खाबाद व एक मैनपुरी जिले का होना बताया गया है उक्त आरोपीगणों के उपर पूर्व में भी अवैध हथियार निर्माण कर कारखाना संचालन करने के अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपीगण पूर्व में फिरोजबाद, मैनपुरी में भी कई बार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उक्त हथियार निमार्णकर्ताओं से हथियार निर्माण व अवैध हथियार क्रय विक्रय के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

More Stories
MP की लेडी अफसर लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर हंगामा, ‘थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट’ की मांग
उत्तर प्रदेश में ‘शक्ति चक्र’ पर्यटन सर्किट की तैयारी, 31 जिलों के माता मंदिरों को मिलेगा नया स्वरूप
उत्तर प्रदेश ऊर्जा सलाहकार समिति की बैठक 18 मई को, स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बड़ा मंथन तय