नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। यूएई की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
यूएई के राष्ट्रपति के साथ कई मुद्दों पर होगी वार्ता
विदेश मंत्रालय ने शनिवार बताया कि पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की यह पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा, जबकि 2015 के बाद से यूएई की सातवी यात्रा होगी।
विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 (World Government Summit 2024) में अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे और शिखर सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
पीएम मोदी ने 2015 में की यूएई की ऐतिहासिक यात्रा
विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि अगस्त 2015 में पीएम मदी की यूएई की ऐतिहासिक यात्रा के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया है। दोनों देशों ने सीमा पार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये और एईडी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फरवरी 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते और जुलाई 2023 में एक स्थानीय मुद्रा निपटान (एलसीएस) प्रणाली पर हस्ताक्षर भी किया है।

More Stories
Epstein Files पर राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के हरदीप पुरी, बोले– बेबुनियाद हैं सभी दावे
बच्चे के आधार में ऑनलाइन अपडेट कैसे करें? नए ऐप में ऑप्शन न दिखे तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब सफर बनेगा सुरीला: भारत के इस शहर में शुरू हुई ‘मेलोडी रोड’ की अनोखी पहल